स्वच्छ एवं हरित लखनऊ की दिशा में बड़ा कदम: सुदीक्षा फाउंडेशन और नगर निगम का 'वीकेंड फॉर Change' अभियान, चलाया सफाई अभियान व किया पौधारोपण

A major step towards a clean and green Lucknow: Sudiksha Foundation and the Municipal Corporation's 'Weekend for Change' campaign—cleanliness drive and tree plantation carried out.
 
oiu9o

रिपोर्टर: शिवम पांडेय (लखनऊ): शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के संकल्प के साथ शनिवार, 8 अगस्त 2026 को राजधानी लखनऊ में एक विशेष सामाजिक पहल देखने को मिली। सुदीक्षा फाउंडेशन, नगर निगम लखनऊ एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में “वीकेंड फॉर चेंज” (Weekend for Change) विशेष सफाई अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस संयुक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और शहर की स्वच्छता स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाना है।

i09p

 सफाई अभियान और पौधारोपण में दिखी सक्रियता

कार्यक्रम के दौरान संस्थाओं के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने मिलकर निर्धारित स्थल पर श्रमदान किया, कचरे का निस्तारण किया और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के संदेश के साथ पौधरोपण भी किया गया।

इस विशेष अभियान में

  • लखनऊ स्वच्छता अभियान के प्रमुख अभय रंजन जी एवं शिवेंद्र जी

  • सुदीक्षा फाउंडेशन के वॉलंटियर वेद प्रकाश दुबे एवं नवनीत

सहित कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सफाई कार्य और जनजागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व किया।

io0-io

युवा आगे आएं और 'स्वच्छ-हरित लखनऊ' के संकल्प को मजबूत करें

अभियान के दौरान सुदीक्षा फाउंडेशन के संस्थापक ई. शिवम पांडेय ने आम नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी से ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा:हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि जन-सामान्य को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति से जोड़ना है। जब तक हर नागरिक इस जिम्मेदारी को अपनी व्यक्तिगत नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनाएगा, तब तक पूर्ण स्वच्छता संभव नहीं है। 'स्वच्छ लखनऊ – हरित लखनऊ' की संकल्पना को हम जनभागीदारी के जरिए ही साकार करेंगे।"

Tags