गुरु रविदास मंदिर तुगलकाबाद के भव्य निर्माण की दिशा में बड़ा कदम
दिल्ली, 23 सितम्बर 2025 तुगलकाबाद स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के भव्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। डीडीए द्वारा औपचारिक रूप से मंदिर की भूमि का पोज़ीशन सौंपे जाने के बाद यह ऐतिहासिक अवसर पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण बना।
इस मौके पर कई राष्ट्रीय और धार्मिक हस्तियों की उपस्थिति रही।
-
मा. आलोक कुमार जी, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद
-
मा. दुष्यंत कुमार गौतम जी, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा
-
श्री आत्माराम परमार जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुजरात सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय महामंत्री, शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ
-
स्वामी वीर सिंह हितकारी महाराज जी, अध्यक्ष, समिति
-
स्वामी सुखदेव महाराज जी
-
श्री बाली जी, महामंत्री (जनरल), समिति
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए:
-
सुरजीत कुमार, समिति सचिव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ
-
श्री ऋषिपाल जी, कोषाध्यक्ष
-
श्री महिपाल जी, समिति सदस्य
-
श्री मनोज कुमार आजाद जी, अध्यक्ष, दिल्ली (शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ)
-
डॉ. धर्मेंद्र कुमार जी, अध्यक्ष, उत्तराखंड (शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ)
-
बृजेश्वर निम्मी जी, राष्ट्रीय महामंत्री
-
श्री राजवीर सिंह पटवारी, प्रवक्ता
कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महात्मा, सैकड़ों कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।
मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता
सुरजीत कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ ने इस अवसर पर कहा कि मंदिर निर्माण समाज की आस्था, सहयोग और आशीर्वाद से भव्य रूप में संपन्न होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महापीठ मंदिर के निर्माण कार्य को पूरी शक्ति और समर्पण से आगे बढ़ाएगा।
यह आयोजन न केवल गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और आदर्शों के प्रसार का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक शक्ति का भी दर्पण है।
