टेंडर पाम हॉस्पिटल, लखनऊ की बड़ी सफलताः दूसरा सफल M-TEER (MY CLIP) प्रोसीजर, बिना ओपन हार्ट सर्जरी हुई जीवनरक्षा
दिनांक: 09 दिसंबर 2025 | स्थान: टेंडर पाम हॉस्पिटल, लखनऊ
लखनऊ स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल ने हृदय रोग उपचार में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। अस्पताल में 75 वर्षीय महिला मरीज का माइट्रल वाल्व ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (M-TEER / MY CLIP) सफलतापूर्वक किया गया। यह अस्पताल में किया गया दूसरा सफल M-TEER प्रोसीजर है, जो उन्नत हृदय देखभाल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
ओपन हार्ट सर्जरी के बिना जटिल हृदय रोग का उपचार
मरीज लंबे समय से वाल्वलर हार्ट डिजीज और सीवियर माइट्रल रिगर्जिटेशन (Severe MR) से पीड़ित थीं। बार-बार होने वाले हार्ट फेल्योर एपिसोड, तेज सांस फूलना और शरीर में कमजोरी ने उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बना दी थी। उन्नत आयु और स्वास्थ्य जोखिमों के चलते पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी उनके लिए सुरक्षित विकल्प नहीं थी। विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम ने विस्तृत जांच के बाद निष्कर्ष निकाला कि मरीज M-TEER / MY CLIP प्रक्रिया के लिए उपयुक्त हैं। यह तकनीक उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जिनमें ओपन हार्ट सर्जरी का खतरा अधिक होता है।
40–45 मिनट की प्रक्रिया, न बेहोशी न बड़ा चीरा — और मरीज सुरक्षित
हृदय रोग विभाग के निदेशक डॉ. गौतम स्वरूप ने बताया:यह आधुनिक प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें बेहोशी की जरूरत नहीं पड़ती। जांघ की नस से कैथेटर के माध्यम से हृदय के माइट्रल वाल्व तक पहुंचकर उसकी मरम्मत की जाती है। पूरी प्रक्रिया लगभग 40–45 मिनट में पूरी हो जाती है और मरीज अगले दिन डिस्चार्ज हो सकता है।”उपचार के तुरंत बाद मरीज की सांस लेने की क्षमता में सुधार देखा गया तथा हृदय की कार्यक्षमता सामान्य होने लगी।
विशेषज्ञ टीम ने बनाया मुश्किल केस आसान
इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया का नेतृत्व डॉ. गौतम स्वरूप ने किया। टीम में शामिल वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट थे:
-
डॉ. मोहित मोहन सिंह
-
डॉ. आदेश कुमार सिंह
-
डॉ. कृष्ण कुमार सहानी
सभी विशेषज्ञों के अनुभव और दक्षता ने इस सफल उपचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्डियोलॉजी में क्रांतिकारी प्रगति
डॉ. स्वरूप ने आगे कहा अब हृदय के चारों वाल्व का उपचार बिना ओपन हार्ट सर्जरी के संभव है। M-TEER जैसी तकनीकें हृदय रोग उपचार के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। यह सुरक्षित, सटीक और जीवनरक्षक प्रक्रिया मरीजों के लिए एक वरदान है।”
टेंडर पाम हॉस्पिटल की उपलब्धि — उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
यह टेंडर पाम हॉस्पिटल में किया गया दूसरा सफल M-TEER / Mitra Clip प्रोसीजर है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा प्रदान करती है और प्रदेश के रोगियों को विश्वस्तरीय उपचार देने की क्षमता को दर्शाती है।
