बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार बड़ा टर्निंग पॉइंट संभव, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे केंद्र में – पं. शशिपाल डोगरा

Bihar Assembly Elections 2025: Numerology Predictions Suggest a Major Turning Point, Prime Minister Modi to Remain at the Center – Pt. Shashipal Dogra
 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार बड़ा टर्निंग पॉइंट संभव, प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे केंद्र में – पं. शशिपाल डोगरा
सत्यदेव शर्मा सहोड़, शिमला।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का राजनीतिक रण तैयार है और सभी दल रणनीति बनाने में जुट चुके हैं। इसी बीच वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अंक ज्योतिषाचार्य पं. शशिपाल डोगरा ने इस चुनाव को लेकर अपने विशेष अंक ज्योतिषीय विश्लेषण प्रस्तुत किए हैं। उनके अनुसार, आगामी बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर केंद्र बिंदु रहेंगे, जबकि परिणाम अप्रत्याशित और चौंकाने वाले हो सकते हैं।

vuygy

घोषणा और मतदान तिथियों का अंक ज्योतिषीय विश्लेषण

पं. डोगरा ने बताया कि चुनाव तिथि की घोषणा 6 अक्टूबर 2025 को हुई, जिसका कुल योग 7 (केतु) बनता है। केतु राजनीति में रहस्यमय और अप्रत्याशित बदलावों का सूचक माना जाता है। इसका अर्थ है कि चुनाव परिणामों में बड़ा टर्निंग पॉइंट देखने को मिल सकता है।

पहला चरण मतदान (6 नवंबर 2025) का अंक योग 8 (शनि) है। शनि परिश्रम, संघर्ष और न्यायप्रियता का ग्रह माना जाता है। डोगरा का कहना है कि यह चरण भाजपा के लिए अनुकूल रह सकता है, क्योंकि शनि प्रधानमंत्री मोदी के मूलांक (8) से मेल खाता है, जो संगठन शक्ति और नेतृत्व को बल देता है।

दूसरा चरण मतदान (11 नवंबर 2025) का योग 4 (राहु) आता है। राहु प्रचार, भ्रम और अप्रत्याशित घटनाओं का प्रतीक है। डोगरा के अनुसार, यह चरण महागठबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। भीतरघात और असहमति की स्थिति भी उभर सकती है।

परिणाम तिथि (14 नवंबर 2025) का योग भी 7 (केतु) है, यानी घोषणा और परिणाम दोनों दिनों का अंक समान है। इसका अर्थ है कि अंत समय में सत्ता समीकरणों में बड़ा उलटफेर संभव है और कुछ दिग्गज नेता हार का स्वाद भी चख सकते हैं।

राजनीतिक दलों के नामों का अंक प्रभाव

पं. डोगरा के अनुसार, भाजपा गठबंधन (BJP + NDA) का कुल योग 3 (बृहस्पति) बनता है, जो ज्ञान, नेतृत्व और संगठन शक्ति का प्रतीक है। केतु (7) और बृहस्पति (3) का मेल आध्यात्मिक ऊर्जा और जनविश्वास का संकेत देता है, जिससे सत्ता वापसी या मजबूत प्रदर्शन की संभावना दिखती है। दूसरी ओर, महागठबंधन का योग 6 (शुक्र) है। केतु (7) और शुक्र (6) का मेल भ्रम और असहमति का संकेत देता है, जिससे घटक दलों के बीच तालमेल की कमी दिखती है।

प्रमुख नेताओं का अंक प्रभाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (17-09-1950) का मूलांक 8 (शनि) और भाग्यांक 5 (बुध) है। वर्ष 2025 का योग 9 (मंगल) बनता है। शनि, बुध और मंगल का यह मेल दृढ़ता, रणनीति और निर्णायकता को दर्शाता है। डोगरा के अनुसार, मोदी जी की सक्रियता भाजपा के लिए निर्णायक साबित होगी। राहुल गांधी (19-06-1970) का मूलांक 1 (सूर्य) और भाग्यांक 6 (शुक्र) है। वर्ष 2025 के मंगल के प्रभाव के साथ यह संयोजन अहं और भावनात्मक अस्थिरता का संकेत देता है। इससे रणनीतिक एकजुटता में कमी संभव है।

Tags