बिहार: पति की हत्या की साजिश में पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी ने गोली मारकर की हत्या; सड़क हादसे का दिया गया था रूप

Bihar: Wife arrested for conspiring to murder her husband; lover carried out the killing by shooting him—the incident was staged to look like a road accident.
 
sheh
बेतिया। बिहार के बेतिया में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मुर्गा कारोबारी इम्तियाज अंसारी की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी हाजरा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हाजरा ने अपने प्रेमी रुस्तम के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। रुस्तम ने कथित तौर पर इम्तियाज को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने रुस्तम को वांटेड घोषित किया है।


शुरुआत में इम्तियाज की मौत को सड़क हादसा बताया गया था। परिजनों को बताया गया कि हादसे में उनकी जान चली गई। शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाते समय कान के नीचे खून के निशान दिखाई दिए।

 

 


शव पर संदिग्ध निशान देखकर लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। जांच में मामला सड़क हादसे के बजाय हत्या का निकला।

बताया जा रहा है कि हाजरा खातून पोस्टमार्टम कराने और पुलिस को बुलाने का विरोध कर रही थी। हालांकि, शरीर पर मिले संदिग्ध निशान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने हाजरा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी रुस्तम की तलाश की जा रही है।

Tags