Uma Ramanan Death: नहीं रहीं सुरों की मल्लिका उमा रामनन!

Uma Ramnan Kon Hai In Hindi
Uma Ramanan

Uma Ramanan Biography

Uma Ramanan Death Reason

Uma Ramanan Latest News
 

Playback Singer Uma Ramanan Death, Reason News: फेमस प्लेबैक सिंगर उमा रामानन का निधन हो गया है। रामानन अपने तमिल भाषा के गांव के लिए जानी जातीं हैं। 72 वर्षीया सिंगर उमा रामानन ने बुधवार, 1 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया। रामानन के निधन के पीछे की वजह अभी तक नहीं पता चल पाई है। सिंगर की अचानक मौत से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फ़ैल गई है। 

पति ने की पुष्टि 

Uma Ramanan Death Reason: उमा रामानन के पति (Uma Ramanan Husband) और अभिनेता अरावमुदन वेंकट रामानन (A.V. Ramanan) ने सिंगर के निधन की पुष्टि करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया है जा। वीडियोरी करते हुए एवी रामानन ने बताया कि उनकी पत्नी उमा रामानन का 1 मई को शाम करीब 7:45 बजे निधन हो गया। उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि उन्होंने कभी ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी। रामानन ने मीडिया से कवरेज न करने का अनुरोध किया है। उमा रामानन का अंतिम संस्कार निजी होने जा रहा है। 

शानदार रहा करियर 

Uma Ramanan Biography: उमा रामानन एक प्रोफेशनल क्लासिकल सिंगर थीं। उमा ने अपने करियर (Uma Ramanan Career) के 35 वर्षों में 6,000 से अधिक सिंगिंग इवेंट्स में भाग लिया। उमा अपने पति अरावमुदन वेंकट रामानन के लिए भी कई गाने गए। फेमस संगीतकार इलैयाराजा (Famous Musician Ilaiyaraaja)  के साथ उमा रामानन के जुड़ाव ने उन्हें काफी फेम दिया। विकिपीडिआ से मिली जानकारी के अनुसार, उमा रामानन ने पढ़ाई के दौरान पज़ानी विजयलक्ष्मी से शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया।

uma ramanan latest news

उमा रामानन ने कई अंतर-कॉलेजिएट प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सिंगिंग करियर के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स से भी नवाज़ा गया।  तमिल फिल्म 'निजालगल' के 'पूंगथावे थाल थिरावई' गाने के लिए उमा रामानन को जाना जाता है। कहा जाता है कि इस गाने से उनके करियर को उड़ान मिली। जिसके बाद उमा ने प्रसिद्ध कंपोजर इलैयाराजा के साथ 100 से अधिक गानों में काम किया। इलैयाराजा के अलावा, उमा ने कई दिग्गज कंपोजर विद्यासागर, मणि शर्मा एवं देवा के निर्देशन में भी गाने गाए।

Share this story