BIS ने PWD के विद्युत अभियंताओं को राष्ट्रीय विद्युत संहिता-2023 पर दिया प्रशिक्षण

BIS provided training to PWD electrical engineers on the National Electrical Code-2023.
 
yfiyu

लखनऊ,  सितंबर 2026। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), लखनऊ शाखा कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (UP-PWD) के विद्युत अभियंताओं के लिए राष्ट्रीय विद्युत संहिता-2023 (National Electrical Code of India) पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत संस्थापनों में मानकीकरण, सुरक्षा और निर्धारित मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर अभियंताओं को तकनीकी जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री मुकेश चन्द्र शर्मा, Engineer-in-Chief (Rural Roads), U.P. PWD ने किया। इसमें लोक निर्माण विभाग के करीब 75 विद्युत अभियंताओं ने सहभागिता की।

io

विद्युत सुरक्षा मानकों पर हुई विस्तृत चर्चा

कार्यक्रम के दौरान श्री ऋत्विक आनंद, निदेशक, BIS ने राष्ट्रीय विद्युत संहिता-2023 के तहत विद्युत संस्थापनों से जुड़े प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से वायरिंग संस्थापन, अर्थिंग तथा तड़ित संरक्षण प्रणाली (Lightning Protection System) से संबंधित मानकों और विद्युत सुरक्षा प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।

अभियंताओं को विद्युत संस्थापनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने तथा सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।

iopio

मानकीकरण और सुरक्षित विद्युत संस्थापन पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को विद्युत कार्यों में मानकीकरण, विद्युत सुरक्षा और राष्ट्रीय विद्युत संहिता-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जागरूक एवं सक्षम बनाना था।

कार्यक्रम के माध्यम से अभियंताओं को विद्युत संस्थापन से जुड़े तकनीकी मानकों की समझ विकसित करने तथा निर्माण एवं रखरखाव के दौरान सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Tags