BJMTUC ने ब्रह्मा कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह की अनुशंसा और कार्यकारी अध्यक्ष सनत आचार्य की सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा द्वारा की गई। इसके साथ ही ब्रह्मा कुमार सिंह को ऑल इंडिया कैज़ुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर का प्रभारी भी बनाया गया है। वे अगले आदेश तक दोनों दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
BJMTUC ने बताया कि नियुक्ति संबंधी सूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया तथा भारत सरकार के मुख्य श्रम आयुक्त को भी प्रेषित की गई है।
ब्रह्मा कुमार सिंह की नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव तारा पाठक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय सहित अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी और श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
