Powered by myUpchar
भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया:जय प्रकाश रावत

शाहाबाद में रोडवेज बस अड्डा, मुंसिफ न्यायालय, आँझी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया। जिससे घंटों लगने बाली जाम से लोगों को राहत मिली। उन्होंने कहा योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार में प्रयागराज कुंभ मेले का सफल और भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 66 करोड़ लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। वहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देश दुनिया के लोगों ने प्रयागराज पहुंचकर स्नान किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा जो भी विकास के अधूरे कार्य है वो भी पूरे किए जायेंगे, चाहे वे कार्य ब्लॉक के हों, तहसील के हो सभी कार्यों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा की क्षेत्र की तमाम सड़कों का निर्माण कराया गया उसके अलावा जो भी सड़कें शेष रह गई है उन्हे भी पूरा किया जायेगा।
प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। प्रदेश से गुंडे और माफिया या तो सुधर गए हैं, और नहीं तो प्रदेश को छोड़कर भाग गए हैं।कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के कार्यों को गति दे रही है।
विशिष्ठ अतिथि सांसद जय प्रकाश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया।
मो.खत्ता के बूथ अध्यक्ष धीरज अग्निहोत्री एवं मित्र परिवार के सदस्य छोटे भाई संजय अग्निहोत्री द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व जिला मंत्री श्रीमती राधा गोपाल त्रिपाठी,अनुराग श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अनिल पान्डेय पिन्टू भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद मिश्र, गोपाल त्रिपाठी,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता, हाकिम सिंह, सुभाष रस्तोगी, सुनील गुप्ता, महामंत्री सुभाष सिंह मौजूद रहे।उपस्थित सभ्रांत जनों द्वारा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एवं संसद सदस्य जय प्रकाश रावत का पुष्प गुच्छ और फूल मालाओं से स्वागत,अभिनंदन किया गया।