भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का बाराबंकी में भव्य स्वागत
बाराबंकी, 5 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के अयोध्या प्रवास के दौरान बाराबंकी जनपद में प्रथम आगमन पर सफेदाबाद स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी तथा पूर्व जिला मीडिया प्रभारी देवेश शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
श्री हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसानों के सशक्तिकरण का आधार है और कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं सामंजस्य से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर देवराज त्रिपाठी, भूपेंद्र शुक्ला, बुद्धिराम वर्मा, शिवम शुक्ला, वैभव पांडेय, ऋषभ द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, दशरथ चौहान, नीरज वर्मा, जुगल किशोर मौर्य, रविकांत, आशुतोष तिवारी, राशिद प्रधान, अतुल दुबे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
