जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्रा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

BJP leader Dr. Vishal Mishra enumerated the achievements of the government in the public relations campaign.
 
;;;

बलरामपुर। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज तराई मंडल में भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्रा ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

डॉ. मिश्रा ने भुजेरा, गंजड़ी, पूरनपुर, गौरामाफी सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन चौपाल में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवास, राशन, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ अन्य पात्र लोगों को भी इसकी जानकारी देने की अपील की।

;'o;

जनसंपर्क के दौरान डॉ. विशाल मिश्रा ने जरूरतमंद लोगों को अंगवस्त्र और घड़ी भेंट की। उपहार मिलने पर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया। वहीं जन चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। डॉ. मिश्रा ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूरनपुर बूथ अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, भुजेरा बूथ अध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा, मैनहवा बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक कृष्ण कुमार सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Tags