बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर मिल्कीपुर में भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने मनाया विजय उत्सव

BJP MLA Chandrabhanu Paswan celebrated victory in Milkipur on the historic victory of NDA in Bihar.
 
BJP MLA Chandrabhanu Paswan celebrated victory in Milkipur on the historic victory of NDA in Bihar.
अयोध्या, मिल्कीपुर।  बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में मिल्कीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों तथा पटाखों की गूंज के बीच जीत की खुशी साझा की। सुबह से ही विधायक आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने इस अवसर पर कहा बिहार की जनता ने विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के पक्ष में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

iopio

विजय उत्सव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, समाजसेवी शीतला वाजपेई, कृष्ण केवल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष श्यामनारायण पाठक, मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, उपाध्यक्ष सर्वेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह, विजय पांडेय, दीपक पाठक, प्रधान दीपक सिंह, प्रधान अभिषेक सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे।

नेताओं ने संयुक्त रूप से इसे संगठन की मजबूती और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और परिसर ‘यूपी-बिहार में योगी–मोदी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

Tags