एसआईआर फार्म भरवाने के लिए बूथों पर सक्रिय हुए भाजपाई कार्यकर्ता

BJP workers became active at booths to fill SSR forms
 
BJP workers became active at booths to fill SSR forms
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के मंडल देहात-71 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभाई। भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह ने बूथ संख्या 69 और 70 पर पहुंचकर eligible मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरवाए।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत सभी नागरिकों को 4 दिसंबर तक अपना गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करना आवश्यक है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे बूथों पर उपस्थित रहकर बीएलओ का सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर फॉर्म जमा कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री एवं मंडल प्रवासी वरुण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य संदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मेन्द्र पांडे, चंद्र प्रकाश पांडे, बीएलए-2 विनोद कुमार कन्नौजिया, बीएलओ तथा सुपरवाइजर मुकेश तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags