बिहार में एनडीए की जीत पर बलरामपुर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Celebrations in Balrampur over NDA's victory in Bihar, BJP workers celebrate
 
Celebrations in Balrampur over NDA's victory in Bihar, BJP workers celebrate
बलरामपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत के बाद बलरामपुर में भाजपाइयों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। शुक्रवार को अटल भवन कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया।

iuy

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि बिहार की यह जीत जनता के विकासवाद पर भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि बिहार ने एक बार फिर गुंडाराज और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारकर विकास, सुरक्षा और सुशासन को चुना है।

uiy

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि बिहार में मिली विजय मोदी सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लोगों ने परिवारवाद को ठुकराकर जनहितकारी नीतियों को समर्थन दिया है।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को पूरी तरह हाशिये पर पहुंचा दिया।

yuiyu

जश्न के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, पूर्व महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, सुनीता मिश्रा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

guy

बिहार चुनाव परिणामों पर नजर, जीत के बाद तुलसीपुर विधायक ने कराई मिठाई वितरण

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला पूरे दिन अपने कार्यकर्ताओं के साथ टीवी पर चुनाव परिणामों पर नजर बनाए रहे। एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उन्होंने अपने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई।विधायक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मजबूत नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। बधाई देने वालों में विधानसभा संयोजक शिव प्रसाद यादव, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, अभिषेक सिंह, अटल वर्मा, राम खेलावन वर्मा, राकेश खन्ना और आलोक पांडेय शामिल रहे।

Tags