तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने की रणनीति पर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक

BJP's district-level meeting on the strategy to make the 'Tiranga Yatra' grand.
 
तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने की रणनीति पर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक

बाराबंकी, 7 अगस्त 2026। आगामी तिरंगा यात्रा को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के बाराबंकी जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा 'भुल्लन वर्मा' ने कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का उत्सव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कर यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए।

बैठक में जिला महामंत्री रिंकू सिंह, ब्रजेश रावत, विवेक वर्मा, राकेश वर्मा, सरोज रावत, सतीश विश्वकर्मा, मनोज वर्मा 'कक्का' तथा ब्लॉक प्रमुख रवि रावत सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आग्रह किया।

बैठक के समापन पर पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि तिरंगा यात्रा जिले में राष्ट्रप्रेम और जनसहभागिता का प्रेरक संदेश देगी।

Tags