भाजपा के नवनियुक्त सांगठनिक जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य का बलरामपुर में स्वागत, सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

परिचयात्मक बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा
 
भाजपा के नवनियुक्त सांगठनिक जिला प्रभारी राजकिशोर मौर्य का बलरामपुर में स्वागत, सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

बलरामपुर, 25 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त सांगठनिक जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजकिशोर मौर्य का शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसीपार्क में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान आयोजित परिचयात्मक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सेवा संकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से हुई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने राजकिशोर मौर्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, निर्धारित अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

संगठन की मजबूती के लिए समन्वय पर जोर

राजकिशोर मौर्य ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

ii

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा, जनसंपर्क और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और पार्टी के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

राजकिशोर मौर्य ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।

p[op

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार, क्षेत्रीय मंत्री विजय कुमार भुर्जी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, चेयरमैन प्रिंस वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, बंदना पासवान, दयाराम प्रजापति, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, बिंदू विश्वकर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक ललिता तिवारी, अक्षय शुक्ल, डीपी सिंह बैस, संदीप उपाध्याय, रामकृपाल शुक्ल, झूमा सिंह, साधना पांडेय, मंजू तिवारी और नंदनी शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजकिशोर मौर्य का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और नए संगठनात्मक दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में आगामी अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

Tags