बलरामपुर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू

BJP's Two-Day District Training Workshop Begins in Balrampur
 
ft
Bharatiya Janata Party के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को Balrampur के तुलसीपुर स्थित एमडीएस रिजॉर्ट में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन Mithlesh Nath ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष Ravi Mishra ने की।

छह सत्रों में दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन छह अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, सरकार की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Shankar Lal Lodhi ने कहा कि एक अच्छा कार्यकर्ता वही होता है जिसे संगठन और सरकार की हर जानकारी हो। उन्होंने कहा कि आज देश की चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिल रहा है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा दिया गया, जबकि वर्तमान सरकार विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।

tyut

कार्यकर्ताओं के लिए अपार संभावनाएं

वर्गाधिकारी Dr. Ranjan Sharma ने कहा कि भाजपा में युवा से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक सभी के लिए आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर हैं। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी Rahul Raj Rastogi ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से Narendra Modi के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।

कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रशिक्षण सत्रों में Shivbhushan Singh, Avdhesh Srivastava, Mukut Bihari Verma और Mukesh Sharma ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक Dr. Ajay Singh Pinku ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष Dr. Aarti Tiwari, सदर विधायक Palturam, विधायक Kailash Nath Shukla, विधायक Ram Pratap Verma, पूर्व विधायक Shailesh Kumar Singh Shailu सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags