मानव सेवा के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
Blanket distribution program organized for the purpose of human service
Mon, 22 Dec 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लखनऊ स्थित बलरामपुर हॉस्पिटल में मानव सेवा के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य मंडल अध्यक्ष मीना भारती के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत हॉस्पिटल परिसर में भर्ती जरूरतमंद एवं लावारिस मरीजों को 300 कंबल वितरित किए गए, जबकि हॉस्पिटल के बाहर मौजूद 200 जरूरतमंद लोगों को भी कंबल प्रदान किए गए। इस पहल से ठंड से जूझ रहे गरीब एवं असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली।
इस सेवा कार्य के अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पांडे, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्राची पांडे, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पारुल मोहन त्रिपाठी, लखनऊ जिला प्रभारी श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मीना भारती, नगर उपाध्यक्ष मोनिका शाह, नगर मीडिया प्रभारी मधु पाठक, मंजुलिका अस्थाना, इंदु शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन सचान, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पाल, अयोध्या रोड सचिव निर्भय सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में निधि बाजपेई, मनु शिखा सिंह पटेल, मीनाक्षी रामावर्मा, रेखा साहू, प्रीति गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, अंजुला श्रीवास्तव, नमन बाजपेई, शशि श्रीवास्तव, योगिनी नीलम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मानव सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
