एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज बलरामपुर में एनसीसी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Blood donation camp organized on NCC Day at MLKPG College, Balrampur
Sat, 29 Nov 2025
एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज बलरामपुर में संचालित एनसीसी इकाई द्वारा शनिवार को एनसीसी दिवस के अवसर पर 51वीं यूपी बटालियन के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में पंजीकृत 35 स्वयंसेवकों में से 16 लोगों ने रक्तदान किया।

बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल, एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार तथा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र द्वारा फीता काटकर किया गया।
कैडेटों को संबोधित करते हुए प्रो. मिश्र ने कहा कि "रक्तदान महादान" है। यह न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति भी रखता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर सर्जरी वाले रोगियों, थैलेसीमिया एवं कैंसर पीड़ितों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही, रक्तदान से संबंधित भ्रमों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना भी इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर की डॉ. आकांक्षा शुक्ला ने कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगाता है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्तियों, विशेषकर पुरुषों, को नियमित रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले बटालियन कर्मियों, कॉलेज प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी कैडेटों और अन्य सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।
शिविर के सुचारु संचालन में विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान डॉ. स्वदेश भट्ट, सूबेदार मेजर बिनय घोष, सूबेदार सुबिक गुरूंग, बीएचएम रजनीश, डॉ. कृतिका तिवारी, राजर्षि त्रिपाठी, सीनियर कैडेट वीरेन्द्र कुमार एवं दीपिका सिंह, एचडीएफसी बैंक के वेलफेयर मैनेजर अजीत शर्मा, सर्वेश तिवारी, अभिषेक वाजपेयी, ब्लड बैंक के अशोक पाण्डेय, हिमांशु तिवारी, अंजली सिंह, अजीत श्रीवास्तव और लल्लू अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदान करने वालों में कैडेट इश्तेखार अली, मुकेश कुमार, सनी पासवान, सनी द्विवेदी, मोहम्मद कलाम, हिमांशु मिश्र, रामभरत यादव, दिनेश गुप्त, शिवनाथ गुप्त, दीपक शुक्ल, एक्स कैडेट दीपिका सिंह, कृतिका मिश्रा, छात्र जियाउर रज़ा, अखिलेश मिश्र, अजीत कुमार एवं एस.एम. बिनय घोष शामिल रहे।
