गोरखपुर में कौशल विकास पर मंथन आज, 12 जिलों के आईटीआई प्रतिनिधि होंगे शामिल

Brainstorming Session on Skill Development in Gorakhpur Today; ITI Representatives from 12 Districts to Participate
 
युवाओं को आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से मंगलवार को गोरखपुर में एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्किल हब बनाने और युवाओं को आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से मंगलवार को गोरखपुर में एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। Uttar Pradesh Skill Development Mission के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या मंडल के 12 जिलों के राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

गोरखनाथ रोड स्थित Ramada by Wyndham Gorakhpur में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता Kapil Dev Aggarwal करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव Dr. Hariom, मिशन निदेशक Pulkit Khare समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ और SSDF पर रहेगा फोकस

संवाद कार्यक्रम में ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ और ‘स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड (SSDF)’ योजनाओं पर विशेष चर्चा होगी। SSDF योजना के तहत प्रदेश के 4 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ के माध्यम से वर्ष 2022 से अब तक प्रदेश के 1700 से अधिक विद्यालयों के करीब ढाई लाख विद्यार्थियों को स्किल आधारित शिक्षा दी जा चुकी है।

AI और आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे छात्र

कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कक्षा 9 से 12 तक “AI for All” को अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों से जोड़कर भविष्य के लिए तैयार करना है।

प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालयों में भी ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ शुरू किया गया है, जहां विद्यार्थियों को आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रोजगार और प्रशिक्षण गुणवत्ता पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान आईटीआई संस्थानों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता, तकनीकी संसाधन, आधारभूत ढांचा, रोजगारपरक शिक्षा और बेहतर प्लेसमेंट जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा।

उत्कृष्ट प्रशिक्षार्थियों को मिलेगा सम्मान

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों और प्रशिक्षकों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ होगा। इसके बाद विभागीय उपलब्धियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम कौशल विकास की योजनाओं और रोडमैप पर अपने विचार रखेंगे, जबकि मंत्री कपिल देव अग्रवाल युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन पर संबोधन देंगे।

Tags