ब्रजेश पाठक बने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के नए सभापति

Brajesh Pathak becomes the new President of Indian Red Cross Society Uttar Pradesh State Branch
 
Brajesh Pathak becomes the new President of Indian Red Cross Society Uttar Pradesh State Branch

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा का सभापति चुना गया है। वहीं अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह निर्णय सोसाइटी की राज्य शाखा की बैठक में ध्वनि मत से सर्वसम्मति के साथ लिया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान फतेहपुर चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अरुण कुमार सिंह के नाम प्रस्तावित किए, जिसका समर्थन पूर्व उप सभापति अखिलेंद्र शाही ने किया। शाही ने सभा को संबोधित करते हुए सोसाइटी द्वारा पूर्व वर्षों में किए गए जनहितकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का कार्यक्षेत्र अत्यंत व्यापक है और यह संस्था आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि सोसाइटी निष्पक्षता, करुणा, सेवा और एकता जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देती है और युद्धकालीन परिस्थितियों में भी घायलों व युद्ध बंदियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। पूरे भारत में 1100 से अधिक शाखाओं के माध्यम से सक्रिय इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी समाज के सर्वांगीण कल्याण हेतु कार्य कर रही है, और उत्तर प्रदेश राज्य शाखा भी इस दिशा में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी — ऐसा विश्वास ब्रजेश पाठक ने व्यक्त किया।

Tags