विराम खण्ड–5 उप-जन कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Break Section-5 Sub-Public Welfare Committee meeting concluded, important decisions taken on development works
 
Break Section-5 Sub-Public Welfare Committee meeting concluded, important decisions taken on development works
लखनऊ, 03 मई 2026। विराम खण्ड–5 उप-जन कल्याण समिति की बैठक आज विराम खण्ड–5 स्थित 5/323 पर अध्यक्ष Dr. Bharat Raj Singh की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता करते हुए क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में उपाध्यक्ष R. N. Singh, खण्ड प्रभारी Rakesh Jaitly, कोषाध्यक्ष Rakesh Kumar Tiwari, महासमिति के सचिव Sanjay Nigam, डॉ. आर. पी. शर्मा, श्री अतुल कुमार जौहरी, कार्यकारी सचिव श्री नित्यानन्द पाण्डेय एवं आमंत्रित सदस्य श्री मुकेश सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। क्षेत्र के सभी पार्कों में वर्षा जल संचयन (हार्वेस्टिंग) की व्यवस्था कराने हेतु नगर आयुक्त को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। उपसमिति के पूर्व बैंक खाते को पुनः संचालित करने पर सहमति बनी तथा वार्षिक शुल्क संग्रह अभियान के लिए एमआईजी, एलआईजी और एचआईजी वर्गों हेतु अलग-अलग सदस्यों को अधिकृत किया गया।

समिति ने “अपना पार्क” में अशोक के वृक्षों की कटाई-छंटाई नगर निगम के माध्यम से कराने का निर्णय लिया। साथ ही एलआईजी पार्कों में जिम उपकरणों की स्थापना के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को अनुरोध भेजने पर सहमति बनी। जिम उपकरणों के वार्षिक रखरखाव को लेकर एलडीए के अधिशाषी अभियंता को अवगत कराने पर भी चर्चा हुई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चुनाव के लिए 30 दिन पूर्व नोटिस जारी करने तथा समिति के कार्यकाल को पाँच वर्ष करने पर सहमति बनी।
चुनाव अधिकारी एवं ऑब्जर्वर के नामों पर भी विचार-विमर्श किया गया। चुनाव की तिथि 07 जून 2026, सायं 5 से 7 बजे निर्धारित की गई। इसी दिन अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद पार्क (रामभवन के सामने) में वार्षिक सामान्य बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष Dr. Bharat Raj Singh ने पार्क के योग केंद्र में कुर्सी एवं जाली लगाने के लिए ₹10,000 का अनुदान देने की घोषणा की। साथ ही रेलवे लाइन के समीप स्थित भूमि को पार्क के रूप में विकसित कराने हेतु एलडीए को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान Sanjay Nigam ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अंत में अध्यक्ष Dr. Bharat Raj Singh ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन 

Tags