बीटीईयूपी ने जारी किया सम सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम, दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट 66.90% और चौथे का 90.85%

BTEUP has released the results for the Even Semester and Annual Examinations 2026; the pass percentage is 66.90% for the second semester and 90.85% for the fourth semester.
 
sbsbbs
लखनऊ, 4 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी और समयबद्ध परीक्षा व्यवस्था के तहत प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (बीटीईयूपी) ने सम सेमेस्टर, वार्षिक एवं विशेष बैक पेपर परीक्षा मई/जून-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में परिणाम निर्धारित समय पर जारी किया गया।

प्राविधिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम् ने परीक्षा समिति की संस्तुति के आधार पर द्वितीय एवं चतुर्थ सम सेमेस्टर तथा वार्षिक परीक्षा के चयनित पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित करने की मंजूरी दी।


4 मई से 5 जून2026 के बीच प्रदेश के 236 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इन परीक्षाओं में कुल 2,68,686 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से सेमेस्टर प्रणाली के 1,24,671, वार्षिक प्रणाली के 1,27,304 तथा विशेष बैक पेपर के 16,711 परीक्षार्थी शामिल रहे।


सरकार की डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था के तहत प्रदेश के 157 राजकीय एवं अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थानों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया, जिससे परिणाम समय पर घोषित किए जा सके।


जारी परिणाम के अनुसार


द्वितीय सेमेस्टर: 53,620 परीक्षार्थी शामिल हुए, उत्तीर्ण प्रतिशत 66.90%।
चतुर्थ सेमेस्टर: 40,646 परीक्षार्थी शामिल हुए, उत्तीर्ण प्रतिशत 90.85%।
इंडस्ट्रियल सेफ्टी (वार्षिक पाठ्यक्रम): उत्तीर्ण प्रतिशत 84.42% रहा।


परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अनुचित साधनों के प्रयोग के आरोपित 90 परीक्षार्थियों का परिणाम परीक्षा समिति के निर्णय तक रोक दिया गया है। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं पर मोबाइल नंबर लिखने वाले 437 परीक्षार्थियों को संबंधित विषय में शून्य अंक देने का निर्णय लिया गया।


परीक्षा समिति की बैठक में प्राविधिक शिक्षा निदेशक प्रभाकर चन्द्र मिश्र, शोध, विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एफ.आर. खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम बीटीईयूपी की आधिकारिक वेबसाइट www.bteup.ac.in⁠� पर देख सकते हैं।

Tags