श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नवांगतुक विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मिला सफलता का मंत्र

Grand welcome for new students at Shri Sharda Group of Institutions; mantra for success shared during the orientation program.
 
srreer
लखनऊ, 24 अगस्त 2026। राजधानी लखनऊ स्थित श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में सोमवार को नव प्रवेशित एवं नवांगतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत और मार्गदर्शन के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना रहा।

y

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह, कुलपति, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं आशुतोष शुक्ला, राज्य संपादक, दैनिक जागरण ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. विवेक मिश्रा, डीन, श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लखनऊ सहित संस्थान के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

tyut

विद्यार्थियों को शिक्षा और अनुशासन का संदेश

मुख्य एवं विशेष अतिथि ने नवांगतुक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन का पालन करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।अतिथियों ने विद्यार्थियों से संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों का अधिकतम लाभ उठाने तथा सकारात्मक सोच के साथ अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

tryyt

उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक डॉ. अरुण कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया गया। नवांगतुक विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम उन्हें संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से जोड़ने और नई शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित करने वाला रहा।

Tags