बड्स एंड ब्लॉसम स्कूल में संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित

Awareness program on Constitution Day organized at Buds and Blossom School, talented students honored
 
Awareness program on Constitution Day organized at Buds and Blossom School, talented students honored

लखनऊ। बाला कदर रोड स्थित प्रतिष्ठित बड्स एंड ब्लॉसम स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता और नागरिक कर्तव्यों की समझ विकसित करना था।

कार्यक्रम में समाजसेवी अब्दुल वहीद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों को संविधान की महत्ता, इसकी मूल भावना और जीवन में इसके अनुपालन की जरूरत पर प्रेरक विचार साझा किए। उनके संबोधन ने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

ru7t

समारोह का विशेष आकर्षण वह क्षण रहा, जब अनुपयोगी सामग्री (वेस्ट मटेरियल) से उत्कृष्ट मॉडल तैयार करने वाले 17 रचनात्मक छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में कायरा, उमैमा, हर्ष, कैफ, राहत, जसदीप, आशीष, अरिषा, साक्षी, शिवम, आयुष, उन्नति, मरियम, यश, तौसीफ आलम, अफशीन और नेहा शामिल रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा घोषाल और उप प्रधानाचार्य रजिया बेगम ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरण जागरूकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका रिहाना रिजवी, पूजा बत्रा, नीलम रानी, इशरत जहां, क्रिस्टीना, जहरा, मानसी गुरुनानी, शालिनी मिश्रा, संगीता गुप्ता, मिस्बाह इकबाल, नाजिया, नीरज गुप्ता, फरजाना और उज़मा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक किया बल्कि उनकी रचनात्मक क्षमता को भी नए आयाम दिए।

Tags