व्यापारिक एकजुटता: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इन दिग्गजों को सौंपी गई नई सांगठनिक जिम्मेदारी
समारोह के दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं, जो इस प्रकार हैं
-
बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार जी: प्रदेश संरक्षक
-
कैलाश नंदन निषाद जी: प्रदेश संरक्षक
-
पंकज बाबू श्रीवास्तव जी: जिला अध्यक्ष (उन्नाव)
-
राधिका सिंह जी: अध्यक्ष, महिला मोर्चा
-
सूरज सिंह जी: जिला मंत्री
-
मदनचंद तिवारी जी: विशेष सांगठनिक जिम्मेदारी
इसके साथ ही उत्तम कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी, अनिल कुमार शुक्ला, रामनरेश अवस्थी, लालेश अस्थाना प्रधान, दिनेश द्विवेदी, अभिषेक अस्थाना, राम खिलावन पाल, सौरभ अस्थाना, विनोद तिवारी और अमित द्विवेदी सहित अनेक व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर इसे राष्ट्र स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
यह पूरा कार्यक्रम संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे जी और प्रदेश प्रभारी शंकर तिवारी जी जैसे शीर्ष नेतृत्व की देखरेख और गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
व्यापारियों की समस्याओं के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष" — राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता
शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित व्यापारी समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता जी ने स्थानीय मुद्दों पर खुलकर बात की उन्नाव जिले के हमारे व्यापारी भाई इस समय बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सड़कों की बदहाली, बिजली के भारी-भरकम बिल, अघोषित बिजली कटौती और दुकानों के मनमाने ढंग से बढ़ाए जा रहे किराए जैसी चुनौतियां उनके व्यापार को प्रभावित कर रही हैं। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष करेगा और व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर खड़ा रहेगा।"
राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को स्थापित करने का संकल्प
-
कंधे से कंधा मिलाकर करेंगे काम: राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे जी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का प्रत्येक सिपाही व्यापारियों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा है। हमारा लक्ष्य संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल को सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक मजबूत पहचान दिलाना है।
-
हर जिले में पहुंचेगा संगठन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह जी ने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले और तहसील स्तर पर संगठन को सक्रिय और संगठित किया जाएगा ताकि छोटे से छोटे दुकानदार की आवाज को भी मजबूती दी जा सके।
