हरदोई में कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल का भव्य स्वागत

Cabinet Minister Ashish Singh Patel received a grand welcome in Hardoi.
 
Cabinet Minister Ashish Singh Patel received a grand welcome in Hardoi.

हरदोई।  अपना दल (एस) हरदोई के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में गंजमुरादाबाद पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल का हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर पार्टी के लखनऊ क्षेत्र अध्यक्ष सतेंद्र पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव एवं हरदोई जिला पंचायत सदस्य रवि वर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री आशीष सिंह पटेल ने बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माधोगंज कस्बे में शशांक सिंह के टीवीएस बाइक शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक परिवर्तन की धारा को सशक्त बनाने में निरंतर कार्यरत है और संगठन में सर्वसमाज का हित सुरक्षित है।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से गौरव सिंह, हरदोई जिला उपाध्यक्ष सुखेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रधान राजेश वर्मा, बालामऊ विधानसभा अध्यक्ष प्रधान ओमप्रकाश, संडीला विधानसभा अध्यक्ष धनीराम, सुनील प्रधान निभी, शाहिद अली, फारुख अली, आज़म खा (बिलग्राम विधानसभा), प्रतिनिधि कौशल कुमार महरी सहित हजारों समर्थक मौजूद रहे। यह आयोजन हरदोई में अपना दल (एस) की संगठनात्मक मजबूती और जनता के विश्वास का प्रतीक बना।

Tags