केनरा बैंक का कारोबार ₹25 लाख करोड़ पार, लखनऊ में सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित
Canara Bank's business crosses ₹25 lakh crore, retired officers honored in Lucknow
Thu, 14 Aug 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। केनरा बैंक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए कुल कारोबार ₹25 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इस खास मौके पर बैंक ने लखनऊ अंचल कार्यालय में अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में उन्हें संस्था के निर्माण और मजबूत नींव रखने में वर्षों तक दिए गए योगदान के लिए सराहना पत्र और सम्मान चिह्न प्रदान किए गए।
इस अवसर पर लखनऊ अंचल कार्यालय के उप महाप्रबंधक एच. रघुराजा, उप महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, सहायक महाप्रबंधक राजीव सिन्हा और मंडल प्रबंधक आलोक रंजन मौजूद रहे।
अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के समर्पण, निष्ठा और सेवा की सराहना करते हुए बैंक की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में बैंक के व्यवसाय के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के प्रयासों में पूर्व अधिकारियों का अनुभव, सहयोग और सद्भावना हमेशा मिलते रहेंगे।
