एमएलके पीजी कॉलेज में कैप्टन मनोज पाण्डेय मेमोरियल निबंध प्रतियोगिता आयोजित, 145 कैडेटों ने लिया हिस्सा

Captain Manoj Pandey Memorial Essay Competition held at MLK PG College; 145 cadets participated
 
rtyr

बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर की एनसीसी इकाई की ओर से शुक्रवार को 51वीं बटालियन एनसीसी के निर्देशन में कैप्टन मनोज पाण्डेय मेमोरियल निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 145 कैडेटों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेंद्र कुमार चौहान के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कैडेटों को दो विषयों में से किसी एक पर हिंदी अथवा अंग्रेजी में निबंध लिखना था। इनमें ‘भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका’ तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ भारत का जवाब’ विषय शामिल रहे।

654

अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है एनसीसी की वर्दी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने कहा कि एनसीसी की वर्दी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा पर संकट आने पर भारतीय सेनाएं जिस दृढ़ता से जवाब देती हैं, ऑपरेशन सिंदूर उसका उदाहरण है।

dftyrt

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद और उसे संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने में सक्षम है तथा किसी भी तरह के परमाणु दबाव से डरने वाला नहीं है। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. बीएल गुप्ता और मनीषा तिवारी ने भी कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

zseres

संयोजक ने जताया आभार

कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने आतंकी प्रशिक्षण केंद्रों और लॉन्च पैड को निशाना बनाया। उनके अनुसार, निर्दोष नागरिकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाए बिना कार्रवाई कर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई और नैतिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूर्व सीनियर कैडेट वीरेंद्र कुमार, अखिलेश्वर मिश्र, सीनियर कैडेट आदित्य स्वरूप पाण्डेय, अर्जुन, निर्मला यादव, रितु, अभया पाण्डेय सहित अन्य कैडेटों का सराहनीय योगदान रहा।

Tags