बाराबंकी में फर्जी रिकवरी के नाम पर दिनदहाड़े कार लूट , आवास विकास कॉलोनी में ₹1 लाख की टप्पेबाजी, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
A man was defrauded of ₹1 lakh in Awas Vikas Colony; the victim has filed a complaint.
पीड़ित मोहम्मद कलीम ने बताया कि वह अपने साथी इमरान के साथ अपनी सफारी गाड़ी (संख्या UP42 AJ 9303) से राष्ट्रीय एकता पत्रकार संघ के आवास विकास कार्यालय से पानी की बोतलें लेने जा रहे थे। इसी दौरान आवास विकास कॉलोनी के पास दो अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रोक ली, चाबी छीन ली और कथित रूप से वाहन की बकाया किस्त का हवाला देते हुए गाड़ी अपने कब्जे में ले ली।
कलीम के अनुसार, उनकी गाड़ी की कोई भी किस्त बकाया नहीं थी। इसके बावजूद आरोपी उन्हें एक तथाकथित “रिकवरी ऑफिस” ले गए, जहाँ मौजूद एक व्यक्ति ने कागजात और बिल की जांच कर स्पष्ट किया कि वाहन पर कोई बकाया नहीं है। इसके बाद भी वहां मौजूद व्यक्ति और दो अन्य अज्ञात लोगों ने गाड़ी में रखे ₹1 लाख नकद निकाल लिए।
आरोप है कि नकदी लेने के बाद आरोपियों ने कलीम को धमकी दी कि वे तुरंत वहां से चले जाएं और दोबारा वापस न आएं। पीड़ित मोहम्मद कलीम पेशे से बढ़ई और ड्राइवर हैं। घटना के संबंध में पीड़ित ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और फर्जी रिकवरी के नाम पर कार लूट व टप्पेबाजी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
