रसोइयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित

Cooks honored; cashless medical cards also distributed.
 
hjo

हरदोई। तहसील सभागार सवायजपुर में पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप एवं उप जिलाधिकारी शिवानी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख सांडी अनिल राजपूत तथा विधायक सवायजपुर के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने रसोइयों के योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने शासन द्वारा रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि, साड़ी एवं एप्रन के लिए बढ़ाई गई धनराशि तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रसोइयों के अलावा शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपांशु सिंह का विशेष सहयोग रहा। भरखनी के नरेंद्र राज, मनोज कुशवाह (एआरपी), अतुल सिंह तथा शशि कुमार सिंह (बीआरसी) ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, रसोइयों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags