सी डी प्लानिंग फॉर इंडस्ट्रियल डिजास्टर प्रिपर्डनेस कोर्स संपन्न
बख्शी का तालाब के छठा मील स्थित नागरिक सुरक्षा के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान पर 13 अगस्त की एक दिवसीय सी डी प्लानिंग इंडस्ट्रियल डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस कोर्स आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न नागरिक सुरक्षा नगरों से आए अधिकारियों और वार्डेनो को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
एक दिवसीय आयोजित कोर्स में संस्थान के प्रशिक्षक योगेश कुमार के साथ लखनऊ सिविल डिफेंस के राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा व ऋषि कुमार ने अलग अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दरमियान ट्रेनीज के द्वारा अभ्यास और प्रदर्शन भी किया गया।केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान बख्शी का तालाब की कमांडेंट पीसीएस अधिकारी नीता यादव के दिशा निर्देशन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रशिक्षार्थियों को कमांडेंट (पीसीएस) नीता यादव के हस्ताक्षर युक्त प्रमाणपत्र वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा व ऋषि कुमार के कर कमलों से प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक योगेश कुमार व ब्रजेश शुक्ला भी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में नागरिक सुरक्षा नगर लखनऊ की सहायक उपनियंत्रक रेखा पांडेय, डिविजनल वार्डन बीकेटी रमेश सिंह चौहान, गोरखपुर के सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, घटना नियंत्रण अधिकारी मनोज मिश्रा, रत्नेश गुप्ता, पोस्ट वार्डन आरक्षित दिवाकर कुमार श्रीवास्तव, सेक्टर वार्डन रत्नेश कुमार तिवारी, पारस नाथ मौर्य, सज्जन कुमार, राजन चौरसिया ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।
