विधान भवन में मातृशक्ति का सम्मान, ‘महिला सशक्तिकरण’ पर हुआ विचार-मंथन
लखनऊ। राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान एवं मेडिटेक ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में विधान भवन में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर “महिला सशक्तिकरण” विषय पर सेमिनार एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंजू प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि अपर्णा कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मानित महिलाओं में डॉ. विद्या विंदु सिंह, उषा विश्वकर्मा, समरीन सिद्दीकी, मोहिता देवास्कर, अनिभा सैनी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. पुष्पा यादव, शोभा रानी, रूपा देवी, रोली सिंह, डॉ. मृदुला मिश्रा, आशा राय, कनक लता निगम, रीता अरोड़ा, आशा मिश्रा एवं इन्दु सुभाष सहित कई प्रतिभाशाली महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। साथ ही संत राम चश्मे वाले द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर लगाया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरुण कुमार भरारी ने अपने संबोधन में महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सी.पी. शर्मा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरि प्रकाश अग्रवाल एवं डॉ. अरुण भरारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश चन्द्र अवस्थी, गोविन्द जांगिड़, राहुल गुप्ता, डॉ. रूपा रानी, वान्या मिश्रा, सुनील कुमार द्विवेदी, कृष्ण दत्त मिश्रा, डॉ. विवेक शर्मा, अलका शर्मा, मीना मल्होत्रा, डॉ. बलदेव वर्मा, मीना गौतम, योगिता मिश्रा, पुरुषोत्तम सोनी, ऋषभ गुप्ता, डॉ. राकेश प्रताप सिंह, डॉ. विनोद कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहा गया।
