शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी संस्थानों की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

Educational Excellence Celebration: A Grand Celebration of Achievements of Sant Nirankari Institutions
 
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी संस्थानों की उपलब्धियों का भव्य उत्सव
दिल्ली, 10 दिसंबर 2025।  संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थान अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता और उल्लेखनीय योगदान का उत्सव गर्व के साथ मना रहे हैं। इसी क्रम में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव ने अपनी सफल 30 वर्षीय ज्ञान-यात्रा और मूल्य-आधारित शिक्षा की समृद्ध परंपरा का भव्य आयोजन किया।

यह विशेष समारोह तालकटोरा इनडोर स्टेडियम, विलिंगडन क्रेसेंट रोड, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसका केंद्र बिंदु रहा—“किताबें करती हैं बातें” विषय पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतिकरण। निरंकारी मिशन के प्रतिभाशाली छात्रों ने विविध रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला, अनुशासन और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की विशेष उपस्थिति

संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति समारोह की विशेष प्रेरणा बनी।अपने प्रेरक उद्बोधन में सतगुरु माता जी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि संवेदनशील, नैतिक और मानवता से ओतप्रोत व्यक्ति का निर्माण है।उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे चाहे किसी भी क्षेत्र—शिक्षा, खेल या करियर—में आगे बढ़ें, उनके निर्णय मानवता, नैतिक मूल्यों और दयालुता से प्रेरित होने चाहिए।सतगुरु माता जी ने यह भी कहा कि बच्चों की उपलब्धियाँ उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण का परिणाम हैं, और हर बच्चे को आध्यात्मिक ऊँचाई तथा जीवन की प्रगति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

शिक्षा विभाग प्रभारी जोगिन्दर सुखीजा जी का संबोधन

समारोह में शिक्षा विभाग प्रभारी जोगिन्दर सुखीजा जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी पब्लिक स्कूलों ने दूरदर्शी प्रबंधन और समर्पित स्टाफ के सहयोग से सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्रेम, अनुशासन और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण वातावरण का निर्माण किया है।

शैक्षणिक संस्थानों की व्यापक भागीदारी

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रमन सिंह मनहास, शिक्षा समन्वयक, संत निरंकारी मंडल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक समारोह अवतार एन्क्लेव स्थित संत निरंकारी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई संस्थानों ने सक्रिय भागीदारी की:

  • संत निरंकारी पब्लिक स्कूल—निरंकारी कॉलोनी, तिलक नगर, गोविंदपुरी, मालवीय नगर (दिल्ली)

  • संत निरंकारी पब्लिक स्कूल—फरीदाबाद (हरियाणा)

  • एस. एन. पब्लिक हाई स्कूल—लुधियाना (पंजाब)

  • एस.एन.सी.एफ. स्कूल—कालेवाल बीट, होशियारपुर (पंजाब)

  • संत निरंकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल—निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली

  • संत निरंकारी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल—निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली

  • संत निरंकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल—पहाड़गंज, नई दिल्ली

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती रमन सिंह मनहास ने सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी की पावन उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया, साथ ही प्रबंधन, शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों एवं अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

मिरर-ए-रिफ्लेक्शन” पुस्तक का विमोचन

इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी ने “मिरर-ए-रिफ्लेक्शन” पुस्तक का शुभ विमोचन भी किया। यह कृति ज्ञान, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन-दृष्टि को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण रचना के रूप में समारोह की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ाती है।

Tags