स्टडी हॉल प्रेप स्कूल में भारत की ज्ञान परंपराओं पर आधारित खेल-दिवस का उत्सव

Study Hall Prep School celebrates Sports Day based on India's knowledge traditions
 
Study Hall Prep School celebrates Sports Day based on India's knowledge traditions

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय):   स्टडी हॉल प्रेप स्कूल में आज वार्षिक खेल-दिवस “Tracks, Tunes & Indie Boons!” उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस वर्ष का थीम भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित था, जिसमें बच्चों ने विविध गतिविधियों, ताल, गति, योग और संगीत के माध्यम से दिखाया कि कैसे खेल, सीख और संस्कृति एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं।

Dhejj

स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नन्ही आवाज़ों का स्वागत, टाइनी ट्वर्ल, छोटा भांगड़ा ब्लास्ट, विगल गिगल योगा, इंडी स्टिक स्प्रिंट जैसी आकर्षक गतिविधियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रूबी जुबली प्रस्तुति रही, जो स्टडी हॉल के 40 वर्ष पूर्ण होने का विशेष जश्न था।

Hehehe
स्टडी हॉल प्रेप की हेडमिस्ट्रेस रचना सिन्हा ने कहा भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित इस वर्ष का थीम बच्चों के लिए बेहद प्रेरक रहा। उन्होंने खेल और आनंद को हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना सीखा। खेल-दिवस हमारे छात्रों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उनके बचपन के उल्लास का उत्सव है।”
Dnenne
स्टडी हॉल एजुकेशनल फ़ाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. उर्वशी साहनी ने कहा,
“पिछले चार दशकों से हमारा प्रयास शिक्षा को ऐसा रूप देने का रहा है, जो केवल सीखने के परिणामों तक सीमित न रहकर जीवन को भी सकारात्मक दिशा दे।
Nsnsnnw
हम मानते हैं कि मज़ेदार, सुरक्षित और भावनात्मक रूप से समर्थ वातावरण में सीखने वाले बच्चे न सिर्फ पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं, बल्कि बेहतर इंसान भी बनते हैं। स्टडी हॉल प्रेप में प्रारंभिक शिक्षा को आनंदपूर्ण और प्रभावी बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि बच्चे अपने शैक्षणिक सफ़र की शुरुआत आत्मविश्वास, खुशी और जिज्ञासा के साथ करें।
Jwjwjshs
खेल-दिवस में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को खास बना दिया। पूरा परिसर भारतीय ज्ञान परंपराओं, सामुदायिक भावना और बच्चों की सकारात्मक शारीरिक अभिव्यक्ति से सराबोर नज़र आया।

Tags