शताब्दी वर्ष में सजी हेरिटेज प्रदर्शनी बनी बच्चों का आकर्षण, लखनऊ जंक्शन पर उमड़ी भीड़

Heritage Exhibition Organized for Centenary Year Becomes a Major Attraction for Children; Crowds Flock to Lucknow Junction
 
i9

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर आयोजित हेरिटेज प्रदर्शनी इन दिनों बच्चों और आम नागरिकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। यह प्रदर्शनी 20 मार्च तक आयोजित की जा रही है।

इस विशेष प्रदर्शनी में भारतीय रेलवे के गौरवशाली इतिहास से लेकर आधुनिक तकनीक तक की झलक देखने को मिल रही है। स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर रेलवे की पुरानी कार्यप्रणाली, उपकरणों और वर्तमान अत्याधुनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

pp

प्रदर्शनी का सबसे खास आकर्षण भाप से चलने वाला नेरो गेज इंजन ‘ऐरावत’ रहा, जो सेल्फी प्वाइंट के रूप में लोगों को खासा लुभा रहा है। इसके अलावा, रेलवे से अब विलुप्त हो चुके उपकरणों और तकनीकों को भी यहां प्रदर्शित किया गया है, जिससे बच्चों को इतिहास को समझने का अनूठा अवसर मिल रहा है।

dfgdf

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब तक सैकड़ों स्कूली बच्चे इस प्रदर्शनी का भ्रमण कर चुके हैं। इसी क्रम में सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल के कक्षा 8 और 9 के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और रेलवे के इतिहास को करीब से जाना।

प्रदर्शनी में आगंतुकों को विस्तृत जानकारी देने के लिए रेलवे की विशेष टीम तैनात की गई है। साथ ही, आरपीएफ द्वारा लगाए गए स्टॉल पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और रेलवे हेल्पलाइन 139 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

fghrf

यह हेरिटेज प्रदर्शनी न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हो रही है, बल्कि आम नागरिकों को भी भारतीय रेलवे की समृद्ध विरासत से जोड़ने का काम कर रही है। हालांकि, प्रचार-प्रसार की कमी के चलते अभी भी कई लोग इस निःशुल्क प्रदर्शनी से अनभिज्ञ हैं। 20 मार्च को अंतिम दिन होने के कारण बच्चों और आगंतुकों ने इसे आगे बढ़ाने की मांग की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अनूठी प्रदर्शनी का लाभ उठा सकें और भारतीय रेलवे के इतिहास को करीब से समझ सकें।

Tags