कुर्सी रोड व्यापारियों की आवश्यक बैठक आज

Important meeting of Kursi Road traders today
 
कुर्सी रोड व्यापारियों की आवश्यक बैठक आज
दिनांक: 20 मार्च 2026
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, कुर्सी रोड, लखनऊ द्वारा मेन कुर्सी रोड स्थित सभी कमर्शियल बिल्डिंग एवं प्रॉपर्टी मालिकों की एक आवश्यक बैठक दिनांक 20/03/2026 को दोपहर 2:00 बजे आराधना होटल, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित की जा रही है।

सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि समय का विशेष ध्यान रखते हुए बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

इस बैठक में कुर्सी रोड महायोजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं संरेखण के विषय में विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा व्यापारियों की आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार किया जाएगा। सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि वे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों का अध्ययन अवश्य करें, जिससे वे विषय की पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में भाग ले सकें।
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2025 में रोड चौड़ीकरण महायोजना के संबंध में कुर्सी रोड के व्यापारियों द्वारा संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पांडे के नेतृत्व में सरकार के उपमुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी आपत्तियाँ प्रस्तुत की गई थीं। इसके उपरांत सरकार द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि जिन व्यापारियों को किसी प्रकार की आपत्ति है, वे अपनी आपत्तियाँ लिखित रूप में संगठन के माध्यम से प्रस्तुत करें।
अतः सभी संबंधित व्यापारी अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ लिखित रूप में तैयार कर बैठक में लेकर आएँ।
निवेदक:
आराधना
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल
कुर्सी रोड, लखनऊ

Tags