नगर को स्वच्छ, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू की अपील

President Dr. Dhirendra Pratap Singh Dhiru appeals to make the city clean, accessible and safe.
 
नगर को स्वच्छ, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू की अपील  

बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा पुलिस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से 2 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक नगर क्षेत्र में चरणबद्ध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने सभी सम्मानित नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

अध्यक्ष धीरू सिंह ने कहा कि निर्धारित तिथि, समय और मार्ग के अनुसार दुकानें, प्रतिष्ठान, अस्थायी निर्माण एवं अन्य अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि अभियान शांतिपूर्ण एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर को स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित बनाना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है।

अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम (तिथि, समय एवं मार्ग)

सभी दिनों में समय — प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक

  • 02 दिसंबर 2025 (मंगलवार) – गर्ल्स कॉलेज चौराहा से छोटी नहरिया तक

  • 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार) – छोटी नहरिया से दारूल उलूम तक

  • 09 दिसंबर 2025 (मंगलवार) – दारूल उलूम से उतरौला मोड़ तक

  • 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) – गर्ल्स कॉलेज से चैक होते हुए मेजर चौराहा तक

  • 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) – चैक से बड़े पुल तक

  • 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) – मेजर चौराहा से कालीथान माता मंदिर तक

  • 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) – नगरपालिका कार्यालय से घास मंडी होते हुए आर.सी. गुप्ता तक

  • 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) – घास मंडी से तिकोना पार्क तक

  • 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) – अम्बेडकर तिराहा से मेजर चौराहा तक

  • 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) – वीर विनय चौराहा से मजीद मोड़ तक

  • 03 जनवरी 2026 (शनिवार) – मजीद मोड़ से रेलवे स्टेशन मार्ग तक

  • 07 जनवरी 2026 (बुधवार) – स्टेशन रोड से भगवतीगंज तक

  • 10 जनवरी 2026 (शनिवार) – भगवतीगंज से तिकोना पार्क चौराहा तक

  • 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) – नगर क्षेत्र के शेष प्रभावित मार्ग

नागरिकों से अपील

अध्यक्ष डॉ. धीरू सिंह ने कहा:

  • स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं।

  • प्रशासनिक टीम को हर संभव सहयोग दें।

  • अभियान के दौरान किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिशासी अधिकारी, वार्ड सभासद या नगरपालिका कार्यालय से तुरंत संपर्क करें।

नगर पालिका ने नागरिकों से आग्रह किया है कि सभी मिलकर अभियान को सफल बनाएं, जिससे बलरामपुर को स्वच्छ, सुगम एवं सुरक्षित नगर के रूप में विकसित किया जा सके।

Tags