Chandra Vikas Foundation द्वारा जरूरतमंद बच्चों संग हर्षोल्लासपूर्ण होली समारोह आयोजित

Chandra Vikas Foundation organised a joyous Holi celebration with underprivileged children.
 
X  z z
दिनांक 28 फरवरी को Chandra Vikas Foundation की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, चिप्स, पापड़, गुलाल आदि वितरित किए गए तथा उनके साथ होली खेलकर खुशियाँ साझा की गईं। बच्चों के साथ समय बिताकर अत्यंत प्रसन्नता एवं संतोष का अनुभव हुआ।
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की सदस्य सोनम, रागिनी जी, सुनीता जी उपस्थित रहीं। साथ ही संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता जी ने भी विशेष रूप से शामिल होकर बच्चों के साथ होली का आनंद लिया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में दसमेश सेगी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे आयोजन में सहयोग एवं समन्वय किया। वे फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य हैं तथा उनका अपना एक Learning Hub भी संचालित है।
Chandra Vikas Foundation सदैव समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags