चंद्रभानु पासवान ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Chandrabhanu Paswan listened to public grievances and directed officials to resolve them promptly.
Wed, 13 May 2026
अयोध्या। चंद्रभानु पासवान ने बुधवार को परसौली स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक चंद्रभानु पासवान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना उनका परम कर्तव्य है और क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि एक पुनीत संकल्प है। जनता की हर आवाज़ महत्वपूर्ण है और लोगों को त्वरित राहत दिलाना ही उनका उद्देश्य है।
जनसुनवाई के दौरान कई फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
