शालीमार एक्सीलेंस समिट 2026 में चैनल पार्टनर्स का सम्मान, कारों की चाबियां सौंपी गईं
समिट के दौरान शालीमार कॉर्प की अब तक की विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात प्रबंध निदेशक खालिद मसूद ने चैनल पार्टनर्स के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का सांस्कृतिक आकर्षण प्रसिद्ध गायक अमित मिश्रा की संगीतमय प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर खालिद मसूद ने कहा कि शालीमार की सफलता में चैनल पार्टनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि "शालीमार एक्सीलेंस समिट 2026" उनके सहयोग, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करने का एक मंच है तथा कंपनी को विश्वास है कि भविष्य में भी सभी साझेदार मिलकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
समिट का सबसे प्रमुख आकर्षण कार वितरण समारोह रहा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चैनल पार्टनर्स को कारों की चाबियां सौंपकर सम्मानित किया गया। इस पहल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया और कंपनी तथा उसके साझेदारों के बीच मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ किया।
