चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

Women empowerment program organized on International Women's Day at Charak Institute of Education
 
चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

Charak Institute of Education में दिनांक 8 मार्च 2026 को National Service Scheme (NSS) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत International Women’s Day के अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्य Dr. Anuradha Tripathi ने की। अपने संबोधन में उन्होंने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की समन्वयक Dr. Iram Diva और प्रोग्राम ऑफिसर Dr. Satish Chandra ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और विद्यार्थियों को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही महिला अधिकार और समानता पर आधारित फिल्म Gunjan Saxena: The Kargil Girl का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित विद्यार्थियों में उत्साह और जागरूकता का माहौल बना। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी NSS टीम के सदस्य और स्वयंसेवी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सतीश चंद्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Tags