चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में “उड़ान जॉब फेयर–2” का सफल आयोजन

“Udaan Job Fair-2” was successfully organised at Charak Institute of Education
 
चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में “उड़ान जॉब फेयर–2” का सफल आयोजन

लखनऊ। चरक इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में 23 फरवरी 2026 को “उड़ान जॉब फेयर–2” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर रीता सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बेहतर रोजगार अवसरों से जोड़ना तथा उनके करियर को नई दिशा प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ संस्थान की प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी एवं विभागाध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर TCS iON से जॉब फेयर के प्रमुख अनुराग सिंह एवं उनकी टीम की विशेष उपस्थिति रही।

रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जिनमें Bajaj Capital Insurance Broking Limited, CP Sigma Corporation Limited, BC Hindustan Selective Private Limited, ID Professional Services, Global Proste Management Private Limited, Unique Security and Management तथा Reliance Transport Group शामिल रहीं। इन कंपनियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

यह आयोजन संस्थान की प्लेसमेंट सेल के निरंतर एवं सराहनीय प्रयासों का परिणाम रहा। अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने इसे छात्रों के लिए रोजगार की दिशा में एक सशक्त पहल बताया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

रोजगार मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से कई का विभिन्न कंपनियों में चयन भी किया गया। कार्यक्रम समग्र रूप से अत्यंत सफल, प्रेरणादायक और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Tags