चरक एंड सुरुचि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेलकूद समारोह सफलतापूर्वक सम्प
Charak & Suruchi Group of Institutions successfully organised its annual sports meet.
Sat, 15 Nov 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
चरक एंड सुरुचि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक खेलकूद समारोह 2025-26 दो दिवसीय उत्सव के बाद शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 14 और 15 नवंबर को आयोजित इस खेल महोत्सव में नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल और एजुकेशन विभाग के छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के दौरान ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती रितु सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए एजुकेशन विभाग की प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने कहा कि खेलों का विद्यार्थियों के व्यक्तित्व तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन टीम को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इस वर्ष खेल महोत्सव का संयोजन एजुकेशन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. अनुराधा त्रिपाठी के नेतृत्व में स्पोर्ट्स कोच एवं को-ऑर्डिनेटर करन विश्नोई ने सभी खेल गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया। नर्सिंग प्राचार्य डॉ. कमना यूसुफ, नर्सिंग डीन श्रीमती चंद्रा चौहान, पैरामेडिकल प्राचार्य श्रीमती प्रियंका वर्मा और फार्मेसी प्राचार्य श्रीमती पूजा प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह के अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
