गोरखपुर में खुला Cheetah HTX EV का नया ब्रांड पार्टनर शोरूम, उत्तर प्रदेश में HIM Teknoforge का विस्तार

New Cheetah HTX EV brand partner showroom opens in Gorakhpur; HIM Teknoforge expands in Uttar Pradesh.
 
sefrse
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कंपनी HIM Teknoforge Ltd ने अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Cheetah HTX EV – HTE Mobility Powered by HTL के जरिए उत्तर प्रदेश में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए गोरखपुर में नए ब्रांड पार्टनर शोरूम की शुरुआत की है। कंपनी के मुताबिक, यह शोरूम क्षेत्र के ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े उत्पादों के साथ बिक्री और आफ्टर-सेल्स सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शोरूम का उद्घाटन पारंपरिक वैदिक पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मण विश्वकर्मा, HIM Teknoforge Ltd के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री मनन अग्रवाल तथा ब्रांड पार्टनर श्री दीपक शर्मा अपनी पत्नी श्रीमती मधु शर्मा के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा मीडिया प्रतिनिधियों, कारोबारी सहयोगियों, कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर शोरूम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ब्रांड पार्टनर दीपक शर्मा ने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि शोरूम के माध्यम से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के साथ ग्राहकों को बेहतर स्वामित्व अनुभव देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ftyr

देशभर में विस्तार की तैयारी

मीडिया से बातचीत में HIM Teknoforge Ltd के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनन अग्रवाल ने कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार की विस्तार योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने HTX EV वाहनों की इंजीनियरिंग, निर्माण गुणवत्ता और प्रदर्शन को कंपनी की प्रमुख ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराना है। कंपनी के अनुसार, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने और टिकाऊ मोबिलिटी की दिशा में योगदान देना उसकी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान मनन अग्रवाल ने ब्रांड पार्टनर दीपक शर्मा को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और भविष्य में सफल एवं दीर्घकालिक कारोबारी साझेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

करीब 2,000 लोगों ने लिया भंडारे में हिस्सा

उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, ग्राहकों और मीडिया प्रतिनिधियों की अच्छी भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों के अनुसार करीब 2,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

t6756

HTX EV की प्रमुख खूबियां

कंपनी के मुताबिक, HTX EV वाहनों को भारतीय सड़कों और व्यावसायिक उपयोग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से—

  • मजबूत निर्माण: हेवी-ड्यूटी CRC स्टील फ्रेम और 185 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस।
  • 100 से 120 किमी तक रेंज: एक बार चार्ज करने पर मॉडल के अनुसार 100–120 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज का दावा।
  • दमदार मोटर: 1200W और 1500W BLDC मोटर विकल्प, जिन्हें बेहतर टॉर्क और प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है।
  • सुरक्षा और आराम: लैमिनेटेड अप्रूव्ड सेफ्टी ग्लास और हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर जैसी सुविधाएं।
  • कम परिचालन लागत: प्रतिस्पर्धी कीमत, कम रखरखाव खर्च और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के चलते कमर्शियल ऑपरेटरों के लिए व्यावहारिक विकल्प होने का कंपनी का दावा।

हले 10 ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर

गोरखपुर शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत पहले 10 HTX EV वाहनों की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को ₹3,000 का विशेष लाभ दिया जाएगा।

शोरूम का पता

Cheetah HTX EV ब्रांड पार्टनर शोरूम
पोखरभिंडा उर्फ करीमनगर, पोस्ट चारगवां, दुर्गा मंदिर,
PO: B.R.D. मेडिकल कॉलेज,
गोरखपुर – 273013, उत्तर प्रदेश।

Tags