05 अप्रैल को लाइव होगा चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026, आलिया भट्ट समेत कई सितारे करेंगे होस्टिंग

Chetak Screen Awards 2026 to go live on April 5, hosted by Alia Bhatt and several other stars
 
 d d d d
मुंबई। Sony Pictures Networks India 05 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो Chetak Screen Awards 2026 का सीधा प्रसारण करेगा। यह शो Sony Entertainment Television (SET), SonyLIV और स्क्रीन अवॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
इस बार अवॉर्ड्स शो की खास बात यह है कि पहली बार इसे एक साथ टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा 07 अप्रैल 2026 को यह शो Sony Entertainment Television के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध रहेगा।

Alia Bhatt, Farah Khan, Sunil Grover और Zakir Khan इस साल शो को होस्ट करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह मंच सिनेमा, संगीत, कॉमेडी और पॉप कल्चर की दुनिया को एक साथ लाएगा।

Alia Bhatt ने कहा कि सिनेमा का जादू सिर्फ बड़े सितारों से नहीं, बल्कि लाइटिंग, सिनेमैटोग्राफी और पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों से भी बनता है। उन्होंने कहा कि चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में इन सभी प्रतिभाओं का जश्न मनाया जाएगा।
Nachiket Pantvaidya, चीफ कंटेंट ऑफिसर, Sony Pictures Networks India, ने कहा कि कंपनी लाइव अवॉर्ड्स की संस्कृति को फिर से दर्शकों तक पहुंचाना चाहती है। उनके अनुसार, यह सिर्फ एक अवॉर्ड सेरेमनी नहीं बल्कि एक बड़ा एंटरटेनमेंट इवेंट होगा, जो दर्शकों को लगातार जोड़े रखेगा।
वहीं Anant Goenka, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, Indian Express Group, ने कहा कि आज के दौर में दर्शक कंटेंट को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर, रियल-टाइम में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मल्टी-प्लेटफॉर्म रणनीति के जरिए चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेंगे।
अवार्ड्स की पहुंच बढ़ाने के लिए Adani Airports OOH पार्टनर के रूप में जुड़ा है, जबकि The Award Gallery ट्रॉफी पार्टनर रहेगा।

Tags