उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर गोमती नगर में छठ महापर्व का समापन

विज्ञान सरोवर के तट पर बने कृत्रिम तालाब में सैकड़ों व्रती महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना

 
ggh

लखनऊ। लोक आस्था, श्रद्धा और परंपरा के महापर्व छठ पूजा का समापन सोमवार को उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। गोमती नगर के विज्ञान खंड स्थित विज्ञान सरोवर के तट पर वैज्ञानिक स्वामी सत्यप्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति की ओर से निर्मित कृत्रिम तालाब में सैकड़ों व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

ttt

छठ महापर्व के चौथे दिन व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। पूजा स्थल पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व का समापन किया।

ftuty

आयोजन में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, नीरा सिन्हा 'वर्षा', वेद विज्ञान समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दीनानाथ शास्त्री, संरक्षक आर.पी. सिंह, अध्यक्ष मुकुंद सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डाली सिंह, प्रचार मंत्री रंजीत राय, श्रीनिवास पांडे, राकेश पाल और मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

7y77

इसके अलावा अनुराग पांडे, अनुराग देव राय, राकेश शंखधर, शैलेंद्र पांडे, इं. ओ.पी. राय, ऋषिराज मिश्रा और दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता के.डी. सिंह और समिति के महामंत्री डॉ. सुनील दत्त श्रीवास्तव ने किया। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व की परंपरा, लोक आस्था और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

Tags