गोमती नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञान सरोवर के तट पर बनाए गए कृत्रिम तालाब में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की सूर्यदेव की उपासना, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
लखनऊ। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन गोमती नगर के विज्ञान खंड स्थित विज्ञान सरोवर के तट पर भव्य आयोजन किया गया। वैज्ञानिक स्वामी सत्यप्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी छठी मइया से जनकल्याण और परिवारों की खुशहाली की कामना की।
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रभारी (प्रयागराज नगर) राकेश त्रिवेदी और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सह-संयोजक नीरा सिन्हा 'वर्षा' शामिल हुईं। सम्मानित अतिथियों में ममता रावत, पार्षद तथा मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
आयोजन में वेद विज्ञान समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दीनानाथ शास्त्री, संरक्षक आर.पी. सिंह, अध्यक्ष मुकुंद सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डाली सिंह और प्रचार मंत्री रंजीत राय की सक्रिय भूमिका रही।
इसके अलावा श्रीनिवास पांडेय, राकेश पाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग पांडेय, अनुराग देव राय, राकेश शंखधर, शैलेंद्र पांडेय, इं. ओ.पी. राय, ऋषिराज मिश्रा और दिनेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता के.डी. सिंह एवं समिति के महामंत्री डॉ. सुनील दत्त श्रीवास्तव ने किया। आयोजन के सफल संचालन में समिति के पदाधिकारियों और सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।
अभिषेक श्रीवास्तव
मीडिया प्रभारी
वैज्ञानिक स्वामी सत्यप्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति, लखनऊ

