छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला की शिष्टाचार भेंट
रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के संपादक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विषयों के साथ छत्तीसगढ़ में शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के सुचारू संचालन एवं विस्तार को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा
मुलाकात के दौरान सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन, भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं, गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था, गौसेवा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने भारतीय संस्कृति और वैदिक ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था को प्रोत्साहित करने, संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने तथा समाज में शिक्षा, संस्कार, सेवा और राष्ट्रहित की भावना मजबूत करने की आवश्यकता है।
छत्तीसगढ़ में शंखनाद न्यूज चैनल के विस्तार की योजना
भेंट का एक प्रमुख विषय शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल का छत्तीसगढ़ में सुचारू संचालन और विस्तार भी रहा। इस संबंध में हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने चैनल की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से शुरू करने, स्थानीय समाचारों को प्रमुखता देने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की योजना पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि चैनल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी गतिविधियों को देशभर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। चैनल का उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ जनहित, सामाजिक जागरूकता, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता देना है।

समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता
हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा शिक्षा, संस्कार, गौसेवा, गुरुकुल निर्माण, सामाजिक सेवा और सनातन सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों और मीडिया के माध्यम से जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन जीने की एक व्यापक परंपरा है। भारतीय संस्कृति, संस्कार, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण इसके मूल आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और वैदिक ज्ञान परंपरा से जोड़ना आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं, जनहित के मुद्दों और सकारात्मक गतिविधियों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ के विकास, सामाजिक सद्भाव, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए सकारात्मक सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।
जय हिंद! जय भारत!
जय श्रीराम! हर-हर महादेव!
हिंदू देव प्रकाश शुक्ला
राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा
संपादक, शंखनाद न्यूज लाइव टीवी चैनल
