हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में छाया रागी द्विवेदी का कथक, डांडिया ने बांधा समा
Ragi Dwivedi's Kathak and Dandiya performances captivated the cultural evening of Hindustan Handicrafts Festival.
Sun, 30 Nov 2025
लखनऊ, नवंबर 2025 स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगों, संगीत और कला से सराबोर रहा। आयोजनकर्ता अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा, रणवीर सिंह और हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की।
एक शाम कविता के नाम – रेवांत पत्रिका का विशेष सत्र
सांस्कृतिक संध्या में रेवांत पत्रिका द्वारा ‘एक शाम कविता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शोभा दीक्षित भावना ने की।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि रहे—
आत्म प्रकाश मिश्र, कार्यक्रम प्रमुख, दूरदर्शन उत्तर प्रदेश
प्रसिद्ध कवि एवं कवयित्रियाँ: अलका अस्थाना, मधु पाठक, वर्षा श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, राजा मुदस्सर, उमा लखनवी, शीला वर्मा, रोली शंकर, नीलम सिंह, अमनदीप, तारिका सिंह, मंजूषा श्रीवास्तव, रविकांत पांडे, जितेंद्र पाल सिंह, चेन्द्रसर श्रीवास्तव, मीनाक्षी शुक्ला
सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गीत-संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन
इसके बाद नरेंद्र कुमार झा और रोहित कुमार झा ने “सारा जमाना हसीनों का दीवाना…”, “चांद से पर्दा रखें…”, “यम्मा यम्मा” जैसे लोकप्रिय गीतों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया।
वैष्णवी डांस इंस्टीट्यूट की ध्वनि और ताल से सजी प्रस्तुतियाँ
नेहा वर्मा के निर्देशन में वैष्णवी डांस इंस्टीट्यूट की टीम ने मंच पर विविध नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं—
दुर्गा कवित्त (कथक)
श्रीराम स्तुति (लोकनृत्य)
डांडिया नृत्य
कृष्ण रासलीला
शिव तांडव
कथक–बॉलीवुड फ्यूजन
इन प्रस्तुतियों में तान्या सक्सेना, वैष्णवी वर्मा और परी वर्मा प्रमुख कलाकार रहीं। दर्शकों ने डांडिया नृत्य और कथक की लयात्मकता पर खूब तालियाँ बजाईं।
शिव संस्कृति कला फाउंडेशन का विशेष मंचन
मीठू रॉय के नेतृत्व में शिव संस्कृति कला फाउंडेशन ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथियों में शामिल रहे—
अरुण प्रताप सिंह
गुंजन वर्मा
डॉ. रीमा सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष
डॉ. अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी, संस्थापक, Country of India Foundation Trust
विशिष्ट अतिथि थीं—
अनामिका मिश्रा
मोनी मिश्रा, संस्थापिका एवं अध्यक्ष, कोहिनूर डांस एकेडमी
मंच पर उभरती प्रतिभाओं की चमक
कार्यक्रम का आरंभ अवनी रस्तोगी की सुंदर गणेश वंदना से हुआ।
इसके बाद—
अध्या ने कृष्ण भजन
शिक्षा अग्रवाल ने देवी स्तुति (कथक)
रश्मि सिंह ने गिटार वादन
पूजा श्रीवास्तव ने काव्य पाठ
रागी, शिवन्या और निमिषा ने मनमोहक कथक प्रस्तुत किया
स्मृति मिश्रा के भजन ने दर्शकों का हृदय जीत लिया। मीठू रॉय द्वारा नारी शक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका को दर्शकों ने सराहा।
समिति और संयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य
मोनालिसा, रोली सिंह, मनोज सिंह चौहान, रोली जायसवाल और विवेक—की सराहनीय भूमिका रही।मंच संचालन प्रदीप शुक्ला ने प्रभावी ढंग से किया।
